फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ थाना के पास पेड़ गिरने से होटल को नुकसान

Tue, 12 May 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बीड़ में निजी होटल पर गिरा पेड़। -जागरुक पाठक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीड़ (कांगड़ा)। बीड़ और आसपास कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए जिससे विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही। पांच स्थानों पर मुख्य बिजली लाइन टूट गई थी जिसे कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न 3 बजे तक बहाल कर दिया। आठ स्थानों पर एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। अधिकांश को ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीड़ थाना के समीप स्थित निजी होटल पर एक पेड़ गिरने से होटल को भारी नुकसान पहुंचा। रास्ता भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ था। होटल की दीवार, एक कमरा और सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए। कोटली गांव में एक स्लेटपोश मकान पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। मेला ग्राउंड के पास भी एक घर के समीप पेड़ गिरा है। कई स्लेटपोश मकानों की स्लेट उड़ गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें