धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई से जूस समेत 180 ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नामी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। इससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बाजारों में जाने से छुटकारा मिलेगा और वे घरों के पास ही ब्रांडेड उत्पाद खरीद पाएंगे। कुछ क्षेत्रों में ये उत्पाद पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक वितरण शुरू नहीं किया है। इनमें कुछ फीसदी तक डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
ये उत्पाद मिलेंगे
उत्पादों में कॉकोनट तेल, अश्वगंधा, हाजमोला, टूथपेस्ट, हल्दी ड्रॉप्स, तुलसी ड्रॉप्स, फेशियल किट, गिलॉय, तुलसी जूस, क्लीनर, जन्मघुट्टी, कोल्ड क्रीम, ग्लूकोज, बॉडी स्प्रे और जूस समेत कुल 180 उत्पादों को शामिल किया हैं।
जिले में डिपुओं में अगले माह से ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन उत्पादों में ग्राहकों को कुछ फीसदी तक छूट दी जाएगी। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग