फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांच रूटों पर एक बस का सहारा, बार-बार हो रही खराब

Fri, 27 Nov 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राकेश, निवासी उम्बर।
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर में एचआरटीसी की एक मुद्रिका बस के बार-बार खराब होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यह बस सुबह शिवनगर से चलकर दिनभर जयसिंहपुर क्षेत्र के करीब पांच रूटों पर सेवाएं देती है। शाम को वापस शिवनगर पहुंचती है। एक ही बस पर कई रूट निर्भर होने के कारण इसके खराब होते ही करीब छह क्षेत्रों की परिवहन सेवाएं ठप हो जाती हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन (बुधवार, वीरवार और शुक्रवार) बस निर्धारित रूट पर नहीं पहुंची। इस सप्ताह बुधवार को भी बस सेवा बाधित रही। यात्रियों के अनुसार मंगलवार को खराबी आने पर बस को मरम्मत के लिए पालमपुर ले जाया गया था। बुधवार सुबह तक ठीक न हो पाने के कारण यह शिवनगर से रवाना नहीं हो सकी। इससे जयसिंहपुर, महाराज नगर, भाटी और चढ़ियार सहित कई क्षेत्रों में यात्री बस का इंतजार करते रहे।

वीरवार सुबह बस शिवनगर से चली, लेकिन कुछ किलोमीटर आगे कोटलू के पास फिर खराब हो गई। महाराज नगर, उंबर और हरोट के कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जयसिंहपुर में अभी बस डिपो नहीं है। वर्तमान में काथला में बस डिपो का निर्माण चल रहा है। फिलहाल क्षेत्र में पालमपुर डिपो की बसों से ही सेवाएं दी जा रही हैं। जयसिंहपुर में न तो एचआरटीसी का कोई मैकेनिक तैनात है और न ही कोई स्पेयर बस उपलब्ध है। बस खराब होने पर पालमपुर से मैकेनिक को आना पड़ता है।


इस मुद्रिका बस के भरोसे हैं पांच रूट
यह मुद्रिका बस सुबह 7:40 बजे शिवनगर से जयसिंहपुर के लिए रवाना होती है। इसके बाद सुबह 8:40 बजे जयसिंहपुर से हरोट-महाराज नगर और 9:10 बजे महाराज नगर से वापस जयसिंहपुर आती है। स्थानीय लोगों की मांग पर अप्रैल 2026 से इस रूट को हरोट से बढ़ाकर महाराज नगर तक किया गया है। इसके बाद सुबह 9:40 बजे जयसिंहपुर से भाटी, 11:00 बजे चंबी-घुघराड, दोपहर 12:30 बजे चढ़ियार और शाम 3:10 बजे भाटी होते हुए शिवनगर जाती है। शिवनगर पहुंचने के बाद यह कुरु-कैलन रूट पर भी चलती है।
-
सभी क्षेत्रवासियों के प्रयासों से वर्षों बाद इस रूट का विस्तार हरोट से महाराज नगर तक हुआ है। हर दूसरे-तीसरे दिन बस खराब हो जाती है। एचआरटीसी इस रूट पर खटारा बस न भेजे। -ओम प्रकाश वर्मा, समाजसेवी, उंबर
सुबह-सुबह महाराज नगर और उंबर से कई सवारियां इस बस में जयसिंहपुर जाती हैं। कई बार कॉलेज विद्यार्थियों की परीक्षाओं के समय भी बस नहीं आती है। इस रूट पर तकनीकी रूप से फिट बस भेजी जाए। -रिंकू, निवासी उंबर
बुधवार को मैं बस का इंतजार कर रहा था लेकिन बस नहीं आई। मेरे पास स्कूटी है, तो मैं उससे जयसिंहपुर चला गया। गांव में अधिकतर लोगों के पास वाहन नहीं हैं और वे सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं। -मनीष, निवासी उंबर
पहले हमें बस लेने के लिए हरोट तक जाना पड़ता था। अब बस महाराज नगर तक आती है जिससे सहूलियत तो हुई है लेकिन इसके आने-जाने का कोई भरोसा नहीं रहता। निगम क्षेत्र में बढ़िया बसें भेजे। -राकेश, निवासी उंबर
वीरवार को बस कोटलू के पास खराब हुई थी लेकिन उसे कुछ ही समय में ठीक कर लिया गया था। वीरवार को बस शुरुआती रूट पर सेवाएं नहीं दे पाई लेकिन उसके बाद सभी निर्धारित रूटों पर बस चलाई गई। -नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, पालमपुर

राकेश, निवासी उम्बर।

राकेश, निवासी उम्बर।

राकेश, निवासी उम्बर।

राकेश, निवासी उम्बर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें