फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 18 नवंबर से टांडा में शुरू होगी दूसरी एमआरआई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे शुभारंभ, छह जिलों के मरीजों को जांच के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 18 नवंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में नई एमआरआई मशीन का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज में आयोजित कृषि संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। नई मशीन शुरू होने से कांगड़ा सहित चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और कुल्लू के मरीजों को राहत मिलेगी।
टांडा मेडिकल कॉलेज में अभी तक एक ही एमआरआई मशीन होने के कारण मरीजों को जांच के लिए दो से तीन माह तक इंतजार करना पड़ता था। आपातकालीन मरीजों को ही प्राथमिकता के आधार पर जांच की सुविधा मिल रही थी। दूसरी मशीन शुरू होने से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि नई मशीन स्थापित कर दी गई है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है और मरीजों की एमआरआई जांच भी की जा रही है। मुख्यमंत्री के शुभारंभ के बाद इसे नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें