फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबाड़ी के भट्टू में मृत मिला निजी लैब का कर्मी

Thu, 10 Apr 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के कबाड़ी पंचायत के भट्टू गांव में बुधवार को एक निजी लैब के कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रमेहड़ पंचायत निवासी अश्वनी कुमार (42) के रूप में हुई है। मृतक के भाई शशि ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि अश्वनी दो दिन से लापता था। परिवार द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को कबाड़ी पंचायत के प्रतिनिधि ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। अश्वनी कुमार टांडा मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी लैब में काम करता था। मृतक के परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी और सात वर्षीय बेटा है। एसएचओ नगरोटा बगवां नवनीत सैनी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें