फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से आगे बढ़ता है व्यक्ति : मोहित

Thu, 13 Feb 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सम्मान समारोह में स्कूल प्रबंधक के साथ एचएएस मोहित सिंह। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
बरियाल (वि)। बासा पंचायत के मोहित सिंह ने एचएएस मुख्य परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर रामेश्वर मॉडल स्कूल बासा में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में एचएएस अधिकारी मोहित सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मोहित ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। समारोह में पंचायत प्रधान सुरेखा देवी, पूर्व प्रधान कुलदीप गुलेरिया, अशोक कुमार, रिटायर्ड प्रधानाचार्य जीवन सिंह गुलेरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें