फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जालंधर में रह रहा बच्चा गोद लेने के नाम पर ठगने वाला, जल्द होगी एफआईआर

Thu, 26 Sep 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों के चार परिवारों को बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी करीब डेढ़ साल से पंजाब के जालंधर में रहता है। पुलिस आरोपी के सभी पहलुओं को जांच रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी को परिवार से बेदखल किया है, इसकी भी जांच जारी है। पीड़ितों की ओर से शिकायत मिलने के बाद सभी तथ्यों की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है और इस मामले को लेकर जल्द ही नगरोटा बगवां पुलिस थाना में मामला दर्ज करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला, कांगडा, बड़ोह और नगरोटा बगवां के निसंतान परिवारों को कांगड़ा के ही निवासी व्यक्ति ने बच्चा गोद दिलाने की बात कही थी। इसमें आरोपी ने परिवारों से 20 से 22 हजार रुपये की एडवांस राशि भी ले ली लेकिन लंबे समय तक बच्चा गोद नहीं दिलवाया। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़िताें ने एएसपी कांगड़ा को शिकायत सौंपी थी, जिसकी जांच का जिम्मा डीएसपी कांगड़ा को सौंपा गया है। उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें