फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हेरोइन के साथ पकड़े व्यक्ति को दस साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा

Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नशा तस्करी के एक मामले में अदालत ने आरोपी अर्पण लोधी (25) निवासी संगेहड पुल तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


यह फैसला धर्मशाला स्थित पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश ज्योत्सना डढवाल की अदालत ने सुनाया है। जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर, 2020 को पुलिस ने आरोपी अर्पण लोधी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक मोबाइल फोन और बिना नंबर की एक स्कूटी बरामद की थी। यह कार्रवाई थाना डमटाल के अंतर्गत की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि अर्पण लोधी ने यह हेरोइन हरीश लोधी निवासी डमटाल, तहसील इंदौरा से खरीदी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हरीश लोधी के घर की तलाशी भी ली, जहां से पुलिस को 98,040 रुपये नकद और 36.45 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से बरामद सामग्री की जांच की, जिसमें हेरोइन की पुष्टि हुई। जांच के दौरान गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। पुलिस ने मामले से संबंधित सभी प्रमाण जुटाकर अदालत में पेश किया। मामला अदालत में पहुंचने पर मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी केसी जरियाल ने की।
इसमें 21 गवाहों की गवाही और पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर आरोपी अर्पण लोधी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61, 85 के तहत दोषी ठहराया गया और दोषी को 10 साल के कठोर कारावास के अलावा एक लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें