फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जंगल में भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति को भालू ने नोचा

Sun, 07 Dec 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। उत्तरशाल इलाके में पराशर के समीप ढिंकली के जंगल में भेड़-बकरियां चराने गए एक व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इससे व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। इस भयावह घटना के बाद से जंगल से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


घायल व्यक्ति की पहचान ग्राम पंचायत शेगली गांव शूरन निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। अमर सिंह रोज की तरह जंगल में चराई के लिए पहुंचे थे। झाड़ियों के बीच अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने अमर सिंह के चेहरे और आंखों पर बेहद गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके कारण वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। 108 टीम ने शुरुआती उपचार दिया और उन्हें कटौला अस्पताल ले जाया गया। कटौला अस्पताल से अमर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन


नेरचौक के डॉक्टरों ने अमर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर करने का निर्णय लिया। डॉक्टरों के अनुसार, अमर सिंह का चेहरा बहुत अधिक जख्मी हुआ है, लेकिन दिमाग सुरक्षित है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें