फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिलिंडर लीक होने से रसोईघर में लगी आग

Sat, 14 Mar 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र के गांव ओडर सरसावा में खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से रसोईघर में आग लग गई। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जानी क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि 112 हेल्पलाइन पर अंशिका निवासी गांव ओडर सरसावा की ओर से आग लगने की शिकायत प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उनके साथ नेक सिंह पुत्र कृष्ण चंद निवासी ओडर और अन्य ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। सभी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
नेक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घर में धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था। सुबह परिवार और गांव के लोग कुलदेवता की पूजा के लिए कुलज सकेड़ी गए थे। दोपहर बाद 3 बजे रसोईघर में खाना बनाने के लिए लगाए गए गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली थी। महिलाओं और अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलकर ऊपरी मंजिल में रखी घास तक पहुंच गई। इससे उन्हें 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें