फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंजाब के आरोपियों की शिनाख्त पर कांगड़ा का व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। स्थानीय पुलिस थाना के तहत 21.78 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े पंजाब के जालंधर निवासी युवकों से पूछताछ के बाद अब स्थानीय चिट्टा सप्लायरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ के बाद कांगड़ा के डूंगा बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 10 मार्च को समेला के पास रेलवे ओवर ब्रिज सड़क रानीताल से कांगड़ा की तरफ कच्ची सड़क पर कार सवार साजन और राकेश निवासी जालंधर को 21.78 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था।
इन आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्होंने कांगड़ा के डूंगा बाजार एक व्यक्ति का नाम लिया, जिसे यह चिट्टा सप्लाई करने के लिए वे आए थे। पुलिस ने पंजाब के आरोपियों की पूछताछ के बाद कांगड़ा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे स्थानीय नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें