फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घरथोली में घर पर जा गिरा बांस का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के तहत ग्राम पंचायत खड़ौठ के वार्ड नं. पांच घरथोली में सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण एक घर पर बांस के पेड़ों का झुंड गिर गया। इससे साथ लगता रास्ता भी बंद हो गया और घर में मलबा भी घुस गया। यह मकान अंजू देवी पत्नी स्व. वीर सिंह निवासी घरथोली (खड़ौठ) तहसील पालमपुर का है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान पुष्प रंजन उपाध्याय, वार्ड सदस्य विनोद कुमार और सुभाष चौधरी ने मौके का दौरा किया और परिवार को पंचायत की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों नरेश चौधरी, अमित चौधरी, गुलशन चौधरी, पवन चौधरी, कर्म सिंह, श्वेता, पूजा और अनिता ने घर से मलबे को निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें