धर्मशाला। जिला कांगड़ा के अंद्रेटा में कला और शिल्प के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए अंद्रेटा में पुराने भवन के साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप के आयोजन के लिए अलग से भवन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस भवन के निर्माण को लेकर उपमंडलीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को योजना तैयार करने के लिए कहा है। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि अंद्रेटा में आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप के आयोजन को लेकर अतिरिक्त भवन निर्माण की योजना है। इसके लिए सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।