फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अधूरी सड़क पर टांग दिया काम पूरा होने का बोर्ड

Mon, 21 Apr 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। लोक निर्माण विभाग मंडल कांगड़ा के उपमंडल में एक नया कारनामा सामने आया है। उपमंडल के तहत कालका माता मंदिर से कपाड़िया तक 2.5 किलाेमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। कागजों में विभाग के अनुसार यह कार्य वर्ष 2022 में पूर्ण हाे गया लेकिन धरातल पर यह कार्य अभी तक अधूरा है। विभाग ने इस मार्ग पर कार्य पूर्ण होने का बोर्ड तक लगा दिया है। नाबार्ड परियोजना के तहत इस संपर्क मार्ग के लिए लगभग 189.57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन


इस मार्ग पर लगभग एक किलाेमीटर का कार्य अधूरा है। इस कारण स्थानीय लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मिलखी राम, रणजीत कुमार, रवि कुमार, अमित, राकेश, पवन, राजमल, संताेष और कांता देवी सहित अन्य का कहना है कि विभाग काे सड़क काे एक तरफ से बनाना चाहिए था। दाेनाें ओर से कार्य करने की क्या जरूरत थी। अगर गलती से काेई वाहन इस मार्ग से चला जाए, ताे आधे रास्ते से उसे वापस आना पड़ता है। जिस कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।




सड़क निर्माण में फंड की कमी हाेने के चलते लगभग एक किलाेमीटर का कार्य नहीं हाे पाया है। इसके दाेबारा से डीपीआर बना सरकार काे भेजी जाएगी। फंड का प्रावधान हाेते ही बाकी बचे कार्य काे जल्द शुरू कर दिया जाएगा, ताकि यहां से आने-जाने वाले लाेगाें के लिए असुविधा न हाे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग काैंडल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल लंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें