फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारहवीं के छात्र ने कबाड़ से बना दिया ट्रैक्टर

Wed, 25 Feb 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर स्कूल के छात्र लक्ष्मण द्वारा तैयार किया कबाड़ और पुराने वाहनों के पार्टस से तैयार किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर के बारहवीं कक्षा के छात्र लक्ष्मण ने कबाड़ और पुराने वाहनों के कलपुर्जाें से पेट्रोल चालित ट्रैक्टर का कार्यशील मॉडल तैयार कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्मण ने अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन

इससे कम लागत पर खेती करने में मदद मिलेगी। लक्ष्मण ने पुराने इंजन पार्ट्स, बेकार धातु और अनुपयोगी ऑटो पार्ट्स को एकत्र कर उन्हें नई संरचना में ढालते हुए यह मॉडल तैयार किया। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और प्रयोग के अवसर मिलें, तो वे कबाड़ से भी उपयोगी और नवाचारी उपकरण बना सकते हैं। यह प्रयास ‘वेस्ट टू बेस्ट’ की अवधारणा को साकार करता है और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। छात्र की इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि व्यावसायिक शिक्षा स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए वास्तविक रूप से सार्थक साबित हो रही है।
स्कूल के ऑटोमोबाइल शिक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्मण ने मेहनत और लगन से यह मॉडल तैयार किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा। शिक्षक प्रमोद सिंह ने भी कहा कि यह छात्रों में व्यावहारिक क्षमता विकसित करने का उदाहरण है।
विज्ञापन

विद्यालय स्टाफ युद्धबीर, नरदेव सिंह, पंकज, नीतू शर्मा, मनजीत कौर और पूजा चौधरी ने छात्र की उपलब्धि की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मण के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में वह अपने क्षेत्र और राज्य में बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें