फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान पान पर नियंत्रण नहीं तो होगा हृदय रोग

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अगर आपने खानपान पर नियंत्रण नहीं रखा तो साल 2020 में डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत हृदय रोगों में विश्व की राजधानी बन जाएगा। इस रोग की जकड़ में युवा भी आने लगे हैं। पालमपुर में मैक्स अस्पताल मोहाली (चंडीगढ़) के निदेशक एवं कार्डियो थोरासिस एंड वस्कुर्लर सर्जरी विशेषज्ञ डा. दीपक पुरी ने कहा कि हृदय रोग का सबसे बड़ा कारण रक्त धमनियों केलस्ट्रोल के जमा होने से रक्त का प्रवाह प्रभावित होना है। यह विश्व में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। नियंत्रण योग्य जोखिम कारकों की गैर मौजूदगी के चलते यह रोग युवाओं को भी तेजी से अपना शिकार बना रहे हैं और पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत में अधिक भयावह परिणाम दे रहे हैं। डा. पुरी ने कहा कि आज हृदय रोगों का बढ़ने का बड़ा कारण आदमी का खानपान भी माना गया है। हृदय रोग की सही समय पर इलाज करवाया जाए तो हृदय रोग से बचा जा सकता है। सेमिनार में सिविल अस्पताल पालमपुर के एसएमओ डा. विनय महाजन ने भी अपने विचार रखे। जबकि, डा. रिटायर्ड एमडी मेडिसन डा. कल्याण सिंह ने भी डा. पुरी से बारीकी से हृदय रोगों की जानकारी ली। इस मौके पर डा. जयदेश राणा, डा. प्रेम भारद्वाज, डा. राजेश आहलुवालिया, डा. अरविंद शर्मा. हार्ट विशेषज्ञ डा. उमेश कश्यप, डा. चक्रवर्ती, डा. कल्पना महाजन समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें