फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुड़ियां में कार खाई में गिरी, दो घायल

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी खुंडियां के तहत शुक्रवार देर रात एक कार पैरापिट से टकराकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप में घायल हो गए हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुंडियां बाजार में क्लीनिक चलाने वाले जगमान सिंह निवासी सुराणी और कश्मीर सिंह निवासी सिल्ह शुक्रवार देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। खुंडियां-ज्वालामुखी रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकरा गई और पैरापिट को तोड़कर करीब 20 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए। दोनों का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें