फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रीता सिंह को हिमाक्षरा नारी शक्ति गौरव सम्मान

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाक्षरा राष्ट्रीय साहित्य परिषद वर्धा का राष्ट्रीय अधिवेशन कम्युनिटी हाल कोतवाली बाजार में हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अरण्यपाल चंद्रशेखर सिंह ने की। संस्था के सचिव डा. वर्मा ने परिषद का परिचय उपस्थित लोगों को दिया। चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि परिषद बेहतर कार्य कर रही है। संस्था के साथ लोग जुड़ रहे हैं। दूसरे सत्र में विमर्श एवं सम्मान सत्र का आयोजन हुआ। इसमें भूमंडलीकरण और लेखन दायित्व, चिंताविहीन लेखन कितना सार्थक, हिमाक्षरा नारी शक्ति पर भी विचार रखे गए। हिमाक्षरा नारी शक्ति गौरव सम्मान डा. रीता सिंह, हिमाक्षरा गौरव सम्मान याकूब बरकतउल्ला, हिमाक्षरा कर्मनिष्ठा सम्मान बवीता ओबराय, हिमाक्षरा साहित्य शिरोमणि डा. शब्बीर इकबाल और डा. हीरालाल परमार, साहित्य सृजन अलंकरण पर आशा शैली को सम्मानित किया गया। तृतीय सत्र में वर्तमान परिपेक्ष्य एवं लेखक की भूमिका, साहित्यिक समारोहाें की सार्थकता पर मंथन किया गया। हिमाक्षरा कर्मनिष्ठा सम्मान शक्ति चड्डा, साहित्य भूषण सम्मान मनीष देशमुख, समाज भूषण सम्मान अजिंद्र ओबराय, रमा देवी और गौरव चौहान, शिक्षा भूषण सम्मान रजनी कनोजिया, इकबाल कौर, समाज गौरव सम्मान ई. होशियार थापा और रामधीर सिंह राणा, नारी गौरव रश्मि नाग, समाज रत्न पुरस्कार अशोक अरोड़ा, मनोहर नारंग और गगन अरोड़ा को मिला। हिमाक्षरा अष्ट क्षेत्रीय सम्मान फोटो पत्रकार देसराज शर्मा को मिला। इस मौके पर इसरार कुरैशी, याकूब मोहम्मद और रीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। चतुर्थ सत्र में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कवि इब्राहिम, आशा शैली, डा. रीता सिंह, रजनी कनोजिया और डा. हीरालाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें