फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल भरो या मीटर कटवाओ

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
मारंडा (कांगड़ा)। विद्युत उपंमडल मारंडा के तहत बिजली उपभोक्ताओं ने अगर 15 दिन में बिजली का बकाया बिल नहीं भरा तो मीटर काट दिए जाएंगे। बिजली बोर्ड ने इसके लिए लोगों को नोटिस दे दिए हैं। बिजली बोर्ड का लाखों रुपये का बकाया उपभोक्ताओं के पास फंसा हुआ है। यह देख अब बोर्ड ने साफ कह दिया है कि या बिजली का बिल न भरने पर मीटर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई सालों से उपभोक्ताओं के पास फंसे बिजली के बिल की वसूली को अब बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अपना लिया है। बोर्ड ने बिल के भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया है, अन्यथा उनका बिजली का मीटर का काट दिया जाएगा। बिजली बोर्ड की मानें तो उपभोक्ताओं को कई बार बिल जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे हैं। बावजूद इसके अभी तक कई उपभोक्ताओं ने अपने बिल नहीं भरे हैं। मारंडा में ही सैकड़ों उपभोक्ताओं के पास करीब 50 लाख रुपये बिजली का बिल फंसा है। विद्युत उपंमडल मारंडा के एसडीओ ओमप्रकाश ने कहा कि 15 दिन तक बिजली का बिल जमा नहीं किया तो मीटर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें