फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बत वर्ल्ड सेंटर की वर्षगांठ मनाई

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
मैकलोडगंज। तिब्बती एनजीओ ने तिब्बत वर्ल्ड सेंटर की वर्षगांठ पर मैकलोडगंज में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में निर्वासित तिब्बती संसद के उपाध्यक्ष पेंपा छीरिंग और तिब्बत कैलाश हाउस के निदेशक जर्मनी के वेलफ्रेड मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने धर्मगुरु दलाईलामा की तस्वीर के समक्ष पूजा के वस्त्र चढ़ाए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में जर्मनी, यूके, फ्रांस स्पेन, पोलैंड और कनाडा से विदेशी लोग उपस्थित रहे। तिब्बत वर्ल्ड के निदेशक लूडुप ने कहा कि वर्ल्ड तिब्बत कार्यालय में तिब्बती युवाओं को योग, स्वास्थ्य, कुकिंग क्लॉस और विदेशी भाषा का संपूर्ण ज्ञान दिलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। तिब्बत वर्ल्ड सेंटर में फ्रांस, चीन, इंग्लैंड और जर्मन में रहने वाले तिब्बती युवाओं को मिलाकर 721 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। धर्मगुरु दलाईलामा तेंजिन ग्यात्सो का तिब्बती युवाओं के लिए यह संदेश रहता है कि हर युवा चाहे वह तिब्बती हो या फिर विदेशी, उसे अपने घर के प्रति सदा सजग रहकर अपनी जिम्मेवारी भलीभांति समझनी चाहिए। कार्यक्रम में तिब्बती सभागार में वाइड स्क्रीन पर तिब्बती फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें