फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में भी खूब बिकीं टिकटें

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच के दौरान ब्लैक में भी खूब टिकटें बिकीं। 250 रुपये की टिकटें 500 रुपये में बेची गईं। मामले में जब पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी ड्यूटी कहीं ओर लगी है, वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद ब्लैक टिकट बेचने वालों के हौसले बुलंद हो गए। मैच देखने गए एक युवक से कहा गया कि 3 हजार में 10 टिकटें ले लो। ऐसा इसलिए हो रहा था, क्योंकि मैच शुरू होने वाला था। टिकटें बचने के बाद नुकसान काफी हो सकता था। इसके बाद ये टिकटें इतने ही राशि में दूसरे व्यक्ति को दी गईं। हालांकि, सुबह भी टिकट लेने को खूब भीड़ उमड़ी थी। बताया जा रहा है कि 250 रुपये की टिकटें पहले काउंटर पर नहीं मिली। महज एक हजार की टिकट ऑनलाइन और काउंटर पर बिकी थी। ऑनलाइन भी टिकट बुक नहीं हो पा रही थी। सीआईडी के इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने कहा कि टिकटों को ब्लैक में बेचने वालों पर नजर रखी गई थी।
विज्ञापन


1200 की टिकट लेने को उमड़ी भीड़
टिकट काउंटरों पर 1200 रुपये की टिकट लेने को सुबह खूब भीड़ उमड़ी। लोग लंबी लाइनों में खड़े होकर टिकट काउंटर खुलने का इंतजार करते रहे।

दर्शक फिर हुए ठगी का शिकार
क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक एक बार फिर ठगी का शिकार हुए। स्टेडियम में खाद्य और पेय वस्तुओं को ले जाने में मनाही के बाद यहां दर्शकों को खूब लूटा गया। मैच देखने गए दर्शकों की मानें तो स्टेंड में एमआरपी पर कोई भी वस्तु नहीं मिल रही थी। एमआरपी से तीन-चार गुना अधिक पैसा उनसे वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें