फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ खास में आग से जली दुकानें और आरा मशीन

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल/पालमपुर (कांगड़ा)। गढ़ खास में दो सगे भाइयों की दुकानें और आरा मशीन जल जाने से भारी नुकसान हुआ है। यह आग बुधवार तड़के लगी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मौके पर फौरी राहत दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गढ़ खास में बुधवार तड़के आग लगने से दो दुकानें, आरा मशीन और प्लेनर जल कर राख हो गया है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने की सूचना दुकानों के नजदीक रह रहे एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह करीब चार बजे दुकान मालिकों को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग पालमपुर को दी। पता चलते ही मौके पर गई अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सब कुछ राख हो गया था। दुकानों के मालिक संतोष कुमार व सुभाष चंद ने कहा कि दुकानें, आरा मशीन और प्लेनर जलने से उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसका पता चलते ही हलका पटवारी जितेंद्र सूद और कानूनगो विनोद व्यास ने घटना स्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा ले लिया है। जबकि, मौके पर पहुंचे थुरल के कार्यकारी नायब तहसीलदार कालीदास ने संतोष कुमार और सुभाष चंद को फौरी राहत के तौर पर तीन-तीन हजार रुपये दे दिए हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी लखजीत सिंह गुलेरिया ने कहा कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि आग का पता चलते ही भवारना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें