फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी बातें होने का पहले से था संदेह

Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत-वेस्टइंडीज के धर्मशाला में प्रस्तावित वन डे मैच के लिए प्रदेश सरकार और एचपीसीए में गतिरोध कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मैच में सुरक्षा देने की एवज में एचपीसीए को भुगतान करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस बयान पर एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि ऐसी बातें होंगी, इसका उन्हें पहले से ही संदेह था। उन्होंने कहा कि पहुंच के हिसाब से एचपीसीए हर खर्चा वहन करेगा। मैच में सुरक्षा देने की एवज में भुगतान को लेकर एचपीसीए को सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। आधिकारिक पत्र मिलने के बाद एचपीसीए इसका जवाब देगा। जो खर्चा सही होगा, उसको एचपीसीए वहन करेगा। अपनी पहुंच के हिसाब से एचपीसीए खर्च करेगा। प्रदेश सरकार एचपीसीए से भुगतान की एवज में कितनी धनराशि मांगेगी, भुगतान को एचपीसीए की क्या पहुंच रहेगी, इन सभी बातों पर निर्णय पत्र मिलने के बाद ही लिया जा सकेगा। पिछली बार भी वन डे मैच के दौरान एचपीसीए ने जवानों को ठहराने, स्टेडियम में भोजन की व्यवस्था, पार्किंग के लिए लिए पुलिस मैदान का भी भुगतान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें