फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रझूं स्कूल में आग, तीन कमरे राख

Tue, 10 Dec 2013 05:44 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रझूं में आग लगने से तीन कमरे राख हो गए हैं। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अग्निकांड में तीन कमरे और एक बरामदा पूरी तरह से जल गया है। कमरों और बरामदों में रखीं कुछ अलमारियों में पड़ा विद्यालय का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गया है। इसके अलावा अंदर पड़ा अन्य सामान और फर्नीचर भी आग में समा गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। भवारना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों और स्कूल स्टाफ के बयान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गौतम का कहना है कि आग आधी रात करीब ढाई बजे लगी। जब कमरे के अंदर सोए हुए चौकीदार को हादसे का आभास हुआ तो वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे से बाहर भागा।
चौकीदार ने शोर मचाया और पंचायत प्रधान को हादसे की सूचना दी। पंचायत प्रधान ने पालमपुर स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय को सूचना दी। फायर ब्रिगेड सुबह पांच बजे पहुंची। हालांकि, गांववासियों ने भी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन इसे रोका नहीं जा सकता। कमरों के अंदर लगी दियार की लकड़ी की सीलिंग में आग तेजी से भड़की। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। यह भवन अलग स्थान पर होने के कारण बाकी कमरे सुरक्षित बच गए। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इलाके के पटवारी को भी मौके पर बुलाया गया है। भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में पुलिस के एएसआई जसपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया तथा संबंधित कर्मचारियों व अन्य लोगों के बयान लिए। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह शॉर्ट सर्किट का मामला लग रहा है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें