फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपरोला में गहराया पेयजल संकट

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
पपरोला (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के सबसे बड़े कस्बे पपरोला व साथ लगते इलाकों में दो दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। दो दिन से नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी है। इसके चलते लोगों को दूरदराज स्थित प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। उधर, आईपीएच विभाग की मानें तो भारी बरसात के चलते ट्रीटमेंट प्लांट में मलबा भरने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग का दावा है कि वैकल्पिक तौर पर कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश से आईपीएच विभाग के हरेड़ स्थित पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट के चैनलों में मिट्टी व पत्थर भरने से पेयजल आपूर्ति बीते दो दिन से ठप पड़ी है। इसके अलावा बिनवा खड्ड में आए उफान के चलते हरेड़ में विभाग की दो मुख्य पाइपलाइनें बह गई हैं। इस कारण निचले इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पपरोला सहित खतरेहड़, मघलौटा, खूह बाजार, झीरखड़, नागन, बुहली कोठी में पानी न आने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रदीप सूद, सचिन, देवेंद्र सूद, संजीव, विवेक, पंकज, रविंद्र, राजिंद्र, सुमना, वर्षा, सुजाता, रुचि आदि ने कहा कि पानी न आने से उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है तथा नहाना तक मुश्किल हो गया है।
उधर, पपरोला स्थित आईपीएच विभाग के अधिकारी अमोद कुमार ने कहा कि विभागीय कर्मचारी ट्रीटमेंट प्लांट से मलबा हटाकर आपूर्ति सुचारु करने को प्रयासरत हैं। मौसम साफ रहा तो सोमवार तक पपरोला कस्बा सहित सभी इलाकों में आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहीं एसडीओ संदीप चौधरी ने कहा जड़ूल कूहल में भूस्खलन के कारण पेयजल पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण पेयजल आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें