फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए के 27 छात्रों को मिली नौकरी

Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में बहुराष्ट्री और राष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू में 27 एमबीए छात्रों को रोजगार दिया। धर्मशाला कालेज के एमबीए के पहले बैच के कुल 34 में से 27 छात्रों को नौकरी मिल गई है। जबकि अन्य सात का नाम भी प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में 1.80 से 2.25 लाख तक का सालाना पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि एमबीए के पहले बैच को नामी कंपनियों द्वारा मौका देना विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। समवन्यक डा. एनएन शर्मा ने बताया कि एचडीएफसी ने विकास अधिकारी विक्रय पद के लिए 16 छात्रों को, एनजे इनवेस्टमेंट में 3 छात्र, इंडस बैंक में एक छात्र, एक अंग्रेजी अखबार में दो तथा 7 छात्रों को आईसीआईसीआई में मौका मिला। उन्होेंने बताया कि नामी कंपनियों द्वारा चयनित सभी छात्र जुलाई माह से अपनी नौकरी के लिए प्रदेश एवं बाहरी राज्यों में जाएंगे। इसके अलावा और कंपनियों ने भी धर्मशाला कालेज में कैंपस इंटरव्यू लेने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जल्द ही कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। एमबीए विभाग छात्रों के लिए सेमीनारों एवं वर्कशापों द्वारा साक्षात्कार के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक सुनील राणा, अखिल गौतम, साहिल महाजन, श्वेता आदि मौजूद रहे। रोजगार मिलने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें