पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में बुधवार रात पुलिस ने एक कार में अवैध रूप से ले जा रही दवाइयों की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रात को पुलिस व पुलिस की विशेष जांच यूनिट (एसआईयू) ने यह दवाइयां पकड़ी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात पुलिस व एसआईयू टीम ने संयुक्त रूप से एसएसबी चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इस पर एक कार को पुलिस ने जब रोका तो इसमें से अवैध रूप से रखी नशीली दवाइयों को पकड़ा। बरामद की दवाइयों में सपाज्मो प्रॉक्सीवीन के 576 कैप्सूल व एलप्राजोलम की 150 गोलियां हैं। सूत्र बताते हैं कि पकड़ी गई यह नशीली दवाइयां प्रतिबंधित हैं। लेकिन कभी कभार इन दवाइयों को बड़ी कम मात्रा में लाइसेंस के आधार भी दिया भी जा सकता है। पुलिस ने दवाई ले जा रहे व्यक्ति विकास उर्फ काका निवासी आईमा से जब पूछताछ की तो वह इसका सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआईयू टीम को कार में ले जा रही दवाइयों की गुप्त सूचना मिली थी। सूत्र यह भी कहते हैं कि पुलिस ने कार से एक तेजधार हथियार भी बरामद किया है। उधर, डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार में अवैध रूप से नशीली दवाइयां ले जा रहे विकास उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की पूरा छानबीन में जुटी हुई है।