फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती माता मंदिर में 4 हजार ने नवाया शीश

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक जयंती माता मंदिर में पंचभीषम मेले शनिवार से शुरू हो गए। मेले के पहले दिन एसडीएम अजीत भारद्वाज और डीएसपी दिनेश शर्मा ने मंदिर परिसर का दौरा कर श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी नरेश शर्मा के अनुसार पहले दिन लगभग चार हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्तिक महीने की एकादशी से पंचभीषम मेले महाराजा सुषर्मा चंद्र के कार्यकाल से जयंती माता मंदिर में मनाए जा रहे हैं। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांगड़ा बस अड्डे से जयंती माता मंदिर संपर्क मार्ग तक अगर जरूरत पड़ी तो प्रशासन अतिरिक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था करवाएगा। उन्होंने टैक्सी व निजी बस आपरेटरों से पहाड़ी रास्ते में किसी भी तरह की ओवरलोडिंग न करने की हिदायतें दी हैं। मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से 50-50 श्रद्धालुओं की टोलियों को ही दर्शन करने की इजाजत होगी। मेले के पहले दिन मंदिर मार्ग पर मंडी डबबाली सेवा समिति की तरफ से भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें