फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के दर्जनों बस रूट ठप

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिवीजन के अंतर्गत निगम के कर्मचारियों ने वर्क-टू-रूल के तहत काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहले दिन डिवीजन में दर्जनों बस रूट वर्क-टू-रूल की वजह से प्रभावित हुए। अकेले धर्मशाला डिपो में ही 13 बस रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला बस डिजीवन के तहत आने वाले पालमपुर, बैजनाथ, पठानकोट तथा चंबा डिपो में भी दर्जनों बस रूट प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को धर्मशाला डिपो में संयुक्त समन्वय समिति के राजकुमार जसवाल, इंटक के रविंद्र सिंह जाट, प्रदेश महामंत्री जगरूप सिंह तथा सोहन सिंह समेत दर्जनों कर्मचारियों ने बस अड्डा पर एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविंद्र सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी रोजाना आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे तथा 27 नवंबर से साप्ताहिक अवकाश भी लेंगे। संघ ने प्रबंधन से कर्मचारियों की लंबित सात फीसदी महंगाई भत्ते, 4-9-14, रात्रि भत्ता को यथावत जारी रखने तथा एचआरटीसी को रोडवेज बनाने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि धर्मशाला बस डिपो में करीब एक दर्जन बस रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें