फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

703 अंशकालीन जलवाहकों को सौगात

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में तैनात 703 अंशकालीन जलवाहकों को बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा निदेशालय ने इन्हें दैनिक भोगी बनाने के निर्देश जारी कर किए हैं। इसके अंतर्गत जो मुलाजिम 31 मार्च 2012 तक अपना नौ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें विभाग ने अंशकालीन से दैनिक भोगी बनाने का फैसला लिया है। पिछले नौ सालों से 12 से 15 सौ मासिक पगार पर काम करने वाले इन जलवाहकों को अब साढ़े चार हजार से ज्यादा वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के उपरांत निदेशालय ने इसके तुरंत आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अंतर्गत जिला कांगड़ा के 703 जलवाहकों को एक बड़ी सौगात मिली है। दैनिक भोगी बने जलवाहकों को अब दैनिक दिहाड़ी मिलेगी। पगार बढ़ने से उन्हें काफी हद तक राहत भी मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विधि चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निदेशालय ने तत्काल प्रभाव से जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में तैनात ऐसे अंशकालीन जलवाहकों को दैनिक भोगी बना दिया है, जो मार्च 2012 तक अपना नौ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जलवाहकों को जल्द ही दैनिक भोगी के अनुसार वेतन मुहैया करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें