फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर गिरा पेड़, छह जख्मी

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। जिले के कई हिस्सों में तूफान ने खूब कहर बरपाया। नूरपुर की पंचायत मिलख के चौंकी गांव में शनिवार को तूफान की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन पर आम के पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से अफरातफरी मच गई। हादसे में दो बच्चे, तीन महिलाएं तथा एक चिकित्सक समेत छह लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चौंकी गांव के जंजघर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन पर सुबह साढ़े 11 बजे आम के पेड़ का एक भाग टूटकर गिर गया। इससे केंद्र के भीतर पढ़ रहे बच्चे, महिला कार्यकर्ता तथा सहायिका घायल हो गईं। वहीं इसी पेड़ का हिस्सा भवन पर पड़ने के बाद सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क पर जा रहे चिकित्सक प्रेम शर्मा चपेट में आ गए। लोगों ने उन्हें नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल बच्चों का गांववासियों ने स्थानीय चिकित्सकों की मदद से प्राथमिक उपचार करवाया। इस हादसे में दो बच्चों के सिर पर चोट आई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका तथा सहायिका राधा देवी को भी अंदरूनी चोर्टें आइं। वहीं सड़क किनारे जा रही सुमन देवी को बाजू व कमर में चोट आई। इस हादसे में आंगनबाड़ी में उपस्थित एक लड़की के सिर के पीछे हिस्से में स्लेट का टुकड़ा लगने से उसकी चोटी कट गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान उर्मिला देवी मौके पर पहुंचीं।
गौरतलब है कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 25 बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन शनिवार को मौसम खराब होने की वजह से पांच ही बच्चे उपस्थित थे। शनिवार होने के कारण आंगनबाड़ी में बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को राशन वितरित किया जाना था। वहां उपस्थित लोगों का कहना था कि यदि उपरोक्त सभी आंगनबाड़ी में मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मिलख पंचायत की प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान रणवीर सिंह तथा अन्य गांववासियों ने सरकार से मांग की है कि गांव के बच्चों के लिए एक स्थाई आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी भवन को डेढ़ लाख दिए
सूचना मिलने के बाद विधायक राकेशपठानिया नेे घटनास्थल का दौैरा किया। तहसीलदार नूरपुर कविता ठाकुर, कानूनगो और पटवारी भी उनके साथ थे। विधायक ने आंगनबाड़ी के नए भवन के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें