कांगड़ा। पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप मेें एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कांगड़ा बाईपास पर एक युवक से 2424 कैप्सूल प्रोक्सीवान के पकड़े हैं। तरसूह निवासी युवक शेरू को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। सीआईए स्टाफ में संजीव वालिया, कर्मजीत, कुलजीत, जग विक्रांत, संजय, राजेंद्र शामिल थे।