फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो हैलो के बाद कट जाता है फोन

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। हैलो-हैलो.. और कट गया फोन। जी हां, कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं फतेहपुर के दर्जनों गांवों के बाशिंदे। यहां सिग्नल की समस्या से उपभोक्ता परेशानी में हैं। विकास खंड फतेहपुर के दर्जनों गांवों के सैकड़ों मोबाइल उपभोक्ता दो कंपनियों का सिग्नल न होने से परेशान हैं। क्षेत्र के गांव मनोह, परड़ाह, जगनोली, हौरी देवी, भाटियां, भटोली, मलहंता, वाड़ी, धमेटा, दियाणा, बटलाहड़, दियाल, मानगढ़, पोलिया, जखबड़ में मोबाइल उपभोक्ता सिग्नल की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता अजय धीमान, बंटी शर्मा, सिकंदर, पृथी सिंह, स्वरूप, छोटू, मदन शर्मा, संजय राणा, मुनीश, अरविंद, बलबीर ठाकुर, संजू जोगी आदि का कहना है कि मोबाइल में पूरा दिन सिग्नल नाममात्र का ही रहता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि किसी से संपर्क करने पर फोन मिल तो जाता है। लेकिन दूसरे व्यक्ति के उठाते ही बात हैलो हैलो तक ही हो पाती है। उपभोक्ताओं के पैसे कट जाते हैं, बात नहीं हो पाती। इस कारण उपभोक्ताओं को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह काफी समय से सिग्नल की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि संबंधित कं पनियां अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करें, नहीं तो उन्हें किसी और कंपनी की सेवाएं लेनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें