संसारपुर टैैरस (कांगड़ा)। जसवां परागपुर की बाडी पंचायत के बढाल गांव में वीरवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। रसोई घर में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि रसोई घर का सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे इंद्रजीत के घर में उसकी बहू और बेटा रसोईघर में थे। बेटे रविंद्र ने गैस जलाने के लिए आग जलाई तो सिलिंडर ने एकदम से आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरे रसोईघर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। इस बीच बेटे और बहू ने रसोईघर से भागकर बाहर आकर जान बचाई। उन्होंने जैसे ही शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी वहां पर पहुंचे। लोगों ने जलते हुए गैैस सिलिंडर को बाहर निकाला। आग से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, रसोई घर का सामान जल गया।