स्वास्थ्य टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करेंगी आशा वर्कर, हेल्थ सुपरवाइजर
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह लोगों को जागरूक करने का सरकार ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। लोगों का जीवन स्वस्थ रखने के लिए अब प्रदेश में आशा वर्कर और हेल्थ सुपरवाइजर लोगों को अस्पतालों में टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। अस्पतालों में लोगों के 56 निशुल्क टेस्ट होंगे। अपनी सेहत के लिए लापरवाह बने लोगों को यह टेस्ट करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में 56 टेस्ट निशुल्क किए हैं। इन टेस्टों का सीधा लाभ लोगों को पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर और हेल्थ सुपरवाइजर की ड्यूटी लगा दी है कि वे लोगों को जरूरी टेस्टों के लिए आगे लाएं ताकि भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अब अस्पतालों में लोगों को जरूरी टेस्ट करवाने के लिए आशा वर्कर और हेल्थ सुपरवाइजर प्रेरित करेंगे। परमार ने कहा कि नवजात बच्चों के लिए बेबी केयर किट जल्द शुरू की जा रही है।