फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल: महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन हो बहाल : महासंघ
विज्ञापन

महासंघ ने जेसीसी की बैठक में रखी मांग
हल न निकलने पर पेन डाउन हड़ताल की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की उपमंडल स्तर की जेसीसी बैठक का आयोजन एसडीएम विकास शुक्ला की मौजूदगी में हुआ। संघ के प्रधान राजिंद्र भंगालिया और जिला उप प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि 2003 के बाद से भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए। सात साल पूर्व किए गए बस अड्डे के शिलान्यास पर अब तक कोई भी कार्रवाई न होने, रैणावाड़ी वल्ल मार्ग पर करोड़ों के पुल के निर्माण के बावजूद वन विभाग की क्लीयरेंस के लंबे अरसे से लटके होने, कर्मचारियों के आवासीय परिसर की स्थिति को सुधारने, चोबीन चौक पर रेन शेल्टर के निर्माण, मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद होली-उतराला मार्ग की डीपीआर अब तक तैयार न होने, मिनी सचिवालय में शौचालय, रेन शेल्टर और स्टाम वैंडर के लिए स्टॉलों का निर्माण, चौबीन चौक पर नीचे की तरफ स्थित सरकारी कार्यालयों से संबंधित जानकारी बोर्ड लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा बिजली बिलों का वितरण हर माह, छोटा भंगाल में कृषि और अन्य सरकारी विभागों के लिए कार्यालयों की व्यवस्था, कूहलों में गंदगी डालने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक शिव मंदिर के लिए मास्टर प्लान तैयार करने सहित भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का आग्रह किया। उपमंडल स्तर की कई मांगों को एसडीएम विकास शुक्ला ने मौके पर ही हल कर दिया। कुछ का हल जल्द करने की बात कही। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन की सुविधा की मांग को सरकार के पास रखा जाएगा और एक माह में सकारात्मक कार्रवाई न होने पर एक घंटे के लिए पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर उदय राणा, चंचल डोहरु, अमित, राजेश और वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें