फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल-पालमपुर में चलते रहे कुछ निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल-पालमपुर में खुले रहे कुछ निजी स्कूल
विज्ञापन

बरसात के चलते सरकार ने स्कूल बंद रखने के दिए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल/पालमपुर (कांगड़ा)। जिला प्रशासन की ओर से बरसात में शनिवार तक की गई छुट्टियों के बाद भी इलाके के एक निजी स्कूल में बुधवार को पढ़ाई चलती रही। जिला प्रशासन ने
विज्ञापन

बारिश को देख ही सभी स्कूलों को पांच दिन तक बंद रखने के आदेश दिए थे। इसी के चलते आलमपुर में एक निजी स्कूल में रोजाना की तरह बुधवार को भी कक्षाएं चलती रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें विभाग के आदेशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब इन आदेशों की जानकारी मिली, तब तक स्कूल बंद हो चुका था और बच्चों को स्कूल प्रशासन जानकारी नहीं दे पाया। उधर, उप निदेशक उच्च शिक्षा केके शर्मा ने बताया कि जिला में भारी बारिश के कारण विभाग और जिला प्रशासन ने मंगलवार को फैसला लिया कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे जाएंगे। तीन दिन के अवकाश के आदेश विभाग ने मंगलवार को एक बजे सभी स्कूलों को मेल कर दिए थे। जिस स्कूल ने इन आदेशों की अवहेलना की है, इस बारे छानबीन कर विभाग इस पर कार्यवाई करेगा। वहीं, पालमपुर में भी इसी संस्था के एक स्कूल में बुधवार को बाकायदा कक्षाएं चलती रहीं। इससे साफ है कि इन स्कूलों ने सरकारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें