मॉडर्न आईटीआई में किया रक्तदान
परागपुर (कांगड़ा)। मॉडर्न आईटीआई परागपुर में डॉ. राजिंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा के सौजन्य से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और अस्पताल टांडा की ओर से डॉ. अंजलि, स्टाफ नर्स बेबी रानी, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार और सत्यम ठाकुर उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत सिंह ठाकुर ने दी।