फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग साइट के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग साइट के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महिलाओं ने आमरण अनशन की भी दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। डपिंग साइट को लेकर बुहली कोठी और नौरी महिला मंडल की महिलाओं ने सोमवार को फिर से एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि अगर बुहली कोठी में नपं की डपिंग साइट बनाई जाती है तो वे आमरण अनशन से भी पीछे नहीं हटेंगी। सोमवार को प्रशासन ने जिन लोगों को पहले डपिंग साइट के कार्य में बाधा डालने के लिए नोटिस जारी किए थे। उनको एसडीएम कार्यालय बुलाया था, लेकिन दोपहर बाद महिला मंडल की महिलाएं भी एसडीएम कार्यालय में पहुंच गईं। वहीं, प्रशासन ने आठ लोगों को कुछ दिन पहले काम में बाधा डालने को लेकर नोटिस जारी किए थे। उसी को लेकर नपं के सचिव एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने पार्षदों और जिन लोगों को नोटिस जारी किए थे, उन्हें कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान केवल 11 में से कुछ पार्षद ही एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ऐसे में इसको लेकर कोई सहमति नही बन पाई। उधर, एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के चलते जहां डंपिंग साइट बनानी होगी, उसको वहीं बनाया जाएगा। महिला मंडल की सदस्यों और पंचायत से प्रशासन बात कर इसका हल निकालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें