फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएच विभाग टैंकरों से नहीं पाईप के जरिए दे पानी: महेंद्र ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच टैंकरों से नहीं पाइप से दे पानी : महेंद्र
विज्ञापन

पूर्व सरकार ने टैंकरों से पानी दे कर किया है घोटाला
चंगर क्षेत्र के लिए पानी को सरकार बना रही योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर ने कहा कि जयसिंहपुर में आईपीएच विभाग का विश्राम गृह बनेगा। विभाग चंगर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं बनाने के प्रस्ताव पारित कर रहा है। जयसिंहपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके पास बागवानी विभाग भी है। इसके तहत उन्होंने चंगर क्षेत्र के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट भारत सरकार को संस्तुति के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि जहां पर उनके विधायक हैं, उन स्थानीय विधायकों को पूरा अधिकार दिया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने आप को मंत्री समझें। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च अधिकारियों से बैठक करके गर्मी से पूर्व पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी में विभाग की कोशिश है कि वह टैंकरों से सप्लाई न करके पेयजल पाइपों से ही जनता तक पहुंचाएं। पूर्व की सरकार हर वर्ष गर्मियों में टैंकरों से पानी सप्लाई करने में घोटाला करती
विज्ञापन

आई हैं। इससे विभाग इस बार पूरी कोशिश करेगा कि वह पेयजल पाइपों के जरिए ही हर घर तक पहुंचे। इस मौके पर जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र डढवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें