फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा शालिका बन रही पार्किंग, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षा शालिका बन रही पार्किंग, लोग परेशान
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां बस अड्डा की वर्षा शालिका पार्किंग स्थल बन गया है। इससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खंड मुख्यालय नगरोटा सूरियां के बस अड्डा में यात्रियों के बैठने के लिए लोक निर्माण विभाग की वर्षा शालिका पहले ही यात्रियों को बैठने के लिए कम पड़ती है। वहीं, इसके आगे निजी वाहन पार्क होने से यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। इससे यात्रियों को अंदर आने-जाने में काफी असुविधा होती है। व्यापार मंडल, बुद्धिजीवियों और आवागमन करने वाले यात्रियों प्रवीण कुमार, किशोरी लाल, सुखदेव, प्रशांत, किरण वाला, रघुवीर सिंह, प्रेमनाथ, सुरेंद्र चौधरी, पूजा राणा, संगीता, निशा, कमला देवी, भूषण, संजू और करतार सिंह आदि ने लोनिवि और स्थानीय पुलिस से वाहन चालकों की इस कारगुजारी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें