फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिद्दे पर झूमा चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरिपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)।
विज्ञापन

चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आरती वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजीव रत्न ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें निहारिका, रजत का एकल नृत्य, नेहा, शारदा, मोनिका, तमन्ना, शिवानी, कोमल का सामूहिक नृत्य व गिद्दा आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह के प्रभारी डॉ. केएस अत्री ने ग्राम पंचायत हरिपुर की प्रधान रेखा चौधरी, कालेज पीटीए कमेटी के सदस्य, बलदेव कुमार, रणजीत सिंह और अन्य लोगों का अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. केएस अत्री, डॉ. राजीव रत्न, प्रो. जितेंद्र, डॉ. प्रभात, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शिवानी, प्रो. विपिन, प्रो. यशपाल, डॉ. सुरेश, डॉ. आरती, प्रो. अश्विनी, जयपाल्र, इकबाल, विनय मोहन और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें