फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 20 हजार नौनिहालों को पिलाई पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण पूरे जिला में लगभग एक लाख 20 हजार नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने कांगड़ा जिला में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 1,27,836 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

धर्मशाला के धौलाधार होटल में रोटरी क्लब और स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में लगाए गए पोलियो केंद्र पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बच्चों को दवाई पिलाकर शुभारंभ किया। जिला में अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के 15 खंडों में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1070 बूथ स्थापित किए गए थे। इसके अलावा बसों आदि में सफर करने वाले बच्चों को दवा पिलाने के लिए 26 ट्रॉजिट प्वांइट और 223 विशेष बूथ झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए लगाए गए थे। अभियान को सफल बनाने में 4280 कर्मचारी तथा 213 सुपरवाइजरों ने सेवाएं दी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस राणा ने कहा कि प्रथम चरण के दौरान जो बच्चे पोलियो की दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 29 व 30 जनवरी को स्वास्थ्य, आयुर्वेद विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण के दौरान 11 से 13 मार्च को बच्चों को दूसरी खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें