बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय भारती विद्यापीठ के सात छात्रों ने एबीवीपी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया है। स्कूल के निदेशक नवनीत डोगरा ने बताया कि स्कूल के सात छात्रों ने पहले दस विजेताओं में स्थान बनाया है। इसमें चारु ने दूसरे स्थान पर रह कर तीन हजार, आर्यन आचार्य को तीसरे स्थान पर रह कर दो हजार रुपये का इनाम जीता है। इसके अलावा अनमोल, जतिन, अक्षित, आकाश और शिवांश को एक-एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया है। विजेता छात्रों को कृषि विवि पालमपुर के कुलपति ने सम्मानित किया।