फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के साथ नाटी पर थिरके विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक मुलख राज प्रेमी मुख्य अतिथि रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष कौड़ा ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की और गणमान्य लोगों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होने छात्रों को 5100 रुपये देने और स्कूल में कार्यों के लिए मांग के अनुसार राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की । बच्चों की पहाड़ी नाटी ने विधायक प्रेमी और प्रधानाचार्य आशीष को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कर्ण सिंह जंवाल, प्रकाश डोगरा, डॉ विनोद गुलियानी, गोकुल ठाकुर, वीरेंद्र राणा, अमित कपूर, रुचि कपूर, अजय राजपूत, संसार कपूर, रोहित कौशल, शीला प्रेमी, अंजना, अनिल शर्मा, अमन सूद, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें