अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट ने पर्यटन नगरी के होटल मालिकों के साथ मिल कर उन्हें स्वच्छता का संदेश दिया। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में आईआईटीटीएम के प्रतिनिधियों ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने होटल, रेस्तरां सहित पर्यटन नगरी और होटल परिसर में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया, ताकि पर्यटन नगरी में पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। होटल कास्टेल भागसूनाग में होटल एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में रिटायर्ड डीएफओ डॉ. एलसी पटियाल और केंद्रीय विवि के डॉ. देवाशीष ने पर्यटन नगरी के विभिन्न एरिया में स्वच्छता के तौर-तरीकों की जानकारी दी। साथ ही आईआईटीटीएम के प्रेम प्रकाश, बिडगू भूषण मिश्रा और संजीव कुमार ने होटल मालिकों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से पर्यटन क्षेत्रों के लिए चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी। वहीं, होटल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. विशाल नैहरिया ने एसोसिएशन के माध्यम से पर्यटकों के लिए प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव संजीव गांधी, प्रेम सागर, पीसी नैहरिया, थुपतेन लांबा, सुभाष नैहरिया, संजीव, नैहरिया, सुनील कपूर, विशनू अधिकारी और रोहित वोहरा आदि मौजूद रहे।