फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानिया के खिलाफ निक्का आजाद लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। संगठनात्मक जिला नूरपुर के महामंत्री एवं पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता ठाकुर रणवीर सिंह निक्का ने कंडवाल स्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से निक्का को टिकट न दिए जाने का कड़ा विरोध कर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया है। मैंने 5 साल पार्टी की सेवा की। जब टिकट की बारी आई तो मेरी टिकट काट दी गई। भाजपा मुझे राजनीति में लाई और आज जब मैं लड़ने के लिए तैयार था तो मुझे धोखा दिया। मैं 5 साल जनता के बीच रहा और अब जनता ही मेरी टिकट बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आह्वान पर मैं आजाद चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और 23 अक्तूबर को नामांकन भरूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें