फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विपिन, राकेश और

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 26 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर किशन कपूर ने और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर रविंद्र राणा, पंकज कुमार और कमल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर संजय रत्न, निर्दलीय के तौर पर विजेंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जसवां परागपुर से अमित कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र सिंह रवि ने और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर होशियार सिंह तथा सुदेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जयसिंहपुर विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में क्षेत्र से रविंद्र धीमान ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर सरूप कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। बैजनाथ से किशोरी लाल ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। पालमपुर से वैनी प्रसाद तथा कपूर चंद चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन पत्र दाखिल किया है। सुलह से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विपिन परमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अरुण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोक गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कर्नल कुलदीप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इंदौरा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर रीता देवी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लक्ष्मण दास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राकेश पठानिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से सुजान सिंह पठानिया ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इसके अतिरिक्त फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र से डॉ. अशोक सोयल और डॉ. राजन सुशांत ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तथा ओम प्रकाश ने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें