नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां क्षेत्र और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया। बुधवार सुबह बाली ने अपने समर्थकों सहित श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम, श्री नारदा शारदा मंदिर नगरोटा बगवां, ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा, बाबा बड़ोह, ज्वालामुखी, बगलामुखी और श्री नयना देवी मंदिर पटियालकर में पहुंचकर माथा टेका। उधर, बाली 20 अक्तूबर को ओबीसी भवन हटवास के प्रांगण में सुबह 11 बजे होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से मशविरा कर नामांकन की तारीख तय करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव डॉ. चांद ने बताया कि बाली 19 अक्तूबर को दोपहर बाद 3 से 4 बजे स्थानीय आई पीएच रेस्ट हाउस में दीपावली कार्यकर्ताओं संग मनाएंगे।