फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया सर्किट हाउस भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में परिधि गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। 5.65 करोड़ की लागत से बने इस तीन मंजिला भवन में 25 कमरों की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिधि गृह में जनसमस्याएं भी सुनीं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के समग्र एवं स्थायी विकास के लिए सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने पर बल दिया गया है ताकि बड़ी संख्या में लोग इनसे लाभान्वित हों। इस दौरान शहरी विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी व्यास, उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसके गज्जू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें